दिल्ली: सफाई कर्मचारी की आत्महत्या को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, आप पार्षद पर कार्रवाई की मांग
दिल्ली: सफाई कर्मचारी की आत्महत्या को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, आप पार्षद पर कार्रवाई की मांग
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने एक सफाई कर्मचारी की आत्महत्या को लेकर रविवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और त्रिलोकपुरी से ‘आप’ पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लोकसभा सांसद योगेंद्र चंदोलिया और प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव सहित भाजपा नेताओं ने मांग की कि आप नेतृत्व पार्षद विजय कुमार को पार्टी से निष्कासित करे।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी दीपक को पार्षद के कारण वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा और उन्हें कथित तौर पर खुदकुशी के लिए मजबूर होना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान दीपक की पत्नी और नाबालिग बेटी भी भाजपा नेताओं के साथ मौजूद थीं।
भाजपा के इन आरोपों पर ‘आप’ या उसके पार्षद की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
भाषा खारी रंजन
रंजन

Facebook


