सिक्किम में कोविड-19 के 23 नए मामले, दो और लोगों की मौत

Ads

सिक्किम में कोविड-19 के 23 नए मामले, दो और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 28, 2020 / 03:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

गंगटोक, 28 अक्टूबर (भाषा) सिक्किम में 24 घंटे में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,863 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 67 हो गई है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 22 मामले ईस्ट सिक्किम और वेस्ट सिक्किम जिले में एक मामला सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 262 मरीजों का इलाज जारी है और 3,452 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 82 मरीज राज्य से बाहर चले गए।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना