अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस के 23 नए मामले

Ads

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस के 23 नए मामले

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 03:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 27 मई (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,901 हो गए। वहीं, दो और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 108 पर पहुंच गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 29 लोग संक्रमण से उबरे और संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 6,573 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अब यहां पर 220 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने अब तक 3.84 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच करवाई है तथा केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण की दर 1.8 फीसदी है।

यहां पर कुल 1.22 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 17,359 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

भाषा मानसी निहारिका

निहारिका