ब्रसेल्स, 24 जुलाई (एपी) यूरोपीय आयोग ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया मंच ‘टिकटॉक’ ने अपने मंच पर बच्चों की निजता के अधिकारों की ठीक से रक्षा नहीं की, क्योंकि उसने वयस्कों को नाबालिगों के अकाउंट देखने की इजाजत दी।
आयोग ने कहा कि इस वजह से बच्चे साइबर-बुलिंग (ऑनलाइन माध्यम से परेशान करना), अनचाहे संपर्क और शोषणकारी व्यवहार का शिकार हो सकते थे।
यह जांच ब्रसेल्स द्वारा बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ लगातार की गई कार्रवाई के बाद हुई है। ब्रसेल्स ने मेटा और एप्पल जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को नियामक दायरे में लाने के मामले में दुनिया का नेतृत्व किया है।
टिकटॉक अब अपना बचाव कर सकता है और इन नतीजों पर जवाब दे सकता है।
अगर चीनी कंपनी का जवाब संतोषजनक नहीं लगता है, तो आयोग उसे नियमों का पालन न करने का जिम्मेदार ठहरा सकता है और कंपनी पर उसके कुल सालाना राजस्व का छह प्रतिशत तक जुर्माना भी लगा सकता है।
एपी
शफीक दिलीप
दिलीप