दिल्ली में कोविड-19 के 231 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 231 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 231 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: June 7, 2021 12:45 pm IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 231 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.36 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रतिदिन संक्रमित होने वाले लोगों की यह संख्या दो मार्च के बाद से सबसे कम है।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार एक दिन में कोविड-19 से 36 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 24,627 पर पहुंच गई। दिल्ली में रविवार को महामारी से 34 मरीजों की मौत हो गई थी।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में