ओडिशा में कोरोना वायरस के 234 नए मामले, तीन की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस के 234 नए मामले, तीन की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस के 234 नए मामले, तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: December 28, 2020 8:47 am IST

भुवनेश्वर, 28 दिसंबर (भाषा) ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस के 234 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 3,28,738 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 1864 पर पहुंच गई है।

विभाग ने बताया कि 136 नए मामले अलग अलग पृथक केंद्रों के हैं जबकि 98 लोग स्थानीय तौर पर संपर्क में आने से संक्रमित हुए।

सबसे ज्यादा 36 मामले अंगुल जिले से आए हैं। इसके बाद सुंदरगढ़ से 28 और खुर्दा से 25 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

ओडिशा में 2753 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 3,24,068 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में