हुक्का पीकर 24 लोग हो गए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

हुक्का पीकर 24 लोग हो गए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

हुक्का पीकर 24 लोग हो गए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: August 3, 2020 2:48 pm IST

जींद: कोरोना का संक्रमण पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है, हालात दिन ब दिन खराब होते नजर आ रही है। इस वायरस ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। इसी कड़ी में हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां के जिंद जिले में हुक्का पीकर 24 लोग कोरोना की जद में आ गए हैं। इनमें से एक शख्स की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, प्रशासन ने अब पूरे गांव को सील कर दिया है और किसी भी प्रकार का हुक्का पीने पर बैन लगा दिया है।

Read More: पहले महिला को पिलाई शराब, फिर तीन दरिंदों ने मिलकर लूट ली आबरू

मिली जानकारी के अनुसार गांव का एक युवक शादी समारोह में शामिल होने गुरुग्राम गया हुआ था। लौटकर आने पर उसने अपनी कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रशासन ने जब युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की तो पता चला कि युवक गांव के लोगों के साथ हुक्का पीता था। वहीं, जब संपर्क में आए लोगों की जांच की गई तो एक के बाद एक गांव के 24 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, ये देखकर प्रशासन के अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव की तो मौत भी हो गई।

Read More: दिल्ली में घट रहे कोरोना मरीज, पिछले 24 घंटे में मिले 805 नए मरीज, 937 हुए डिस्चार्ज

इस घटना के बाद डॉक्टरों का कहना है कि क्का पीने से कोरोना वायरस सीधे फेफड़ों में पहुंचता है और इन्फेक्शन जल्दी बढ़ता है। यही कारण रहा कि गांव में जो 24 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन सभी की हिस्ट्री हुक्का पीने से जुड़ी थी। अब प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. पूरे गांव को सील कर दिया गया है।

Read More: दिल्ली दंगा को लेकर ताहिर हुसैन का बड़ा खुलासा, कहा- बड़ा करने का था प्‍लान, 370, CAA और राम मंदिर के फैसले को लेकर…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"