कोलकाता में फ्लाईओवर पर ट्रक के पलटने से 24 लोग घायल

कोलकाता में फ्लाईओवर पर ट्रक के पलटने से 24 लोग घायल

कोलकाता में फ्लाईओवर पर ट्रक के पलटने से 24 लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: December 23, 2020 1:14 pm IST

कोलकाता, 23 दिसंबर (भाषा) कोलकाता में ए जे सी बोस रोड फ्लाईओवर पर बुधवार को एक ट्रक के पलटने से उसमें सवार 24 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है ।

पुलिस ने बताया कि घटना शाम में साढ़े चार बजे हुई, जब तेज गति से आ रहा ट्रक फ्लाईओवर की दीवार से टकराकर पलट गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना में 24 लोग घायल हो गए। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है । सभी को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

भाषा आशीष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में