उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 वर्षीय युवक की हत्या

उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 वर्षीय युवक की हत्या

उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 वर्षीय युवक की हत्या
Modified Date: July 17, 2026 / 09:45 pm IST
Published Date: July 17, 2026 9:45 pm IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुराने मुस्तफाबाद इलाके में 24 वर्षीय युवक की शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बाबू नगर निवासी साजिद उर्फ आलू दादा के तौर पर हुई है और उसका आपराधिक इतिहास था।

पुलिस के एक अधिकारी बताया कि शाम करीब छह बजे दयालपुर थाने को सूचना दी कि गई पुराने मुस्तफाबाद में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है और उसका जानकार उसे गुरुतेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले गया है जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उनके मुताबिक, पुलिस की एक टीम ने पुराने मुस्तफाबाद में अपराध स्थल का निरीक्षण किया और अपराध व फॉरेंसिक टीमों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

उन्होंने बताया कि दयालपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि सत्यापन के दौरान पता चला कि मृतक साजिद उर्फ ​आलू दादा का आपराधिक इतिहास था।

अधिकारी ने बताया कि हमलावर की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में