Yogi Government Flood Relief Campaign: योगी सरकार की बाढ़ पर पैनी नजर, 21 हजार से ज्यादा लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान पर, 9 लाख से ज्यादा लंच पैकेट किए गए वितरित
Yogi Government Flood Relief Campaign: बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
Yogi Government Flood Relief Campaign: Image Source : file
- योगी सरकार का बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत अभियान जारी।
- अब तक 21,350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
- 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए गए।
Yogi Government Flood Relief Campaign: लखनऊ: प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए अभियान और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए बचाव अभियान, भोजन वितरण, राहत शिविर, चिकित्सा सेवाओं और आवश्यक राहत सामग्री की व्यवस्था कर रहा है। उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को 8 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि अब तक 21,350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा चुका है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर अब तक 2,385 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल कर चुका है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है। इन शिविरों में 2,972 लोग रह रहे हैं।
गुरुवार को 72 हजार से अधिक लंच पैकेट वितरित
योगी सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। गुरुवार को ही 72,620 लंच पैकेट और 9,937 बाढ़ राहत किट वितरित किए गए। अब तक 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.49 लाख से अधिक खाद्यान्न पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इससे प्रभावित परिवारों तक समय पर भोजन पहुंचाने में प्रशासन को मदद मिल रही है। (Yogi Government Flood Relief Campaign)
बाढ़ के दौरान बीमारियों के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में 1165 मेडिकल टीमें गठित की जा चुकी हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए अब तक 7.22 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 2.97 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। अब तक बाढ़ से कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही पशुहानि दर्ज की गई है।
पशुओं की भी चिंता, 6 हजार क्विंटल से अधिक भूसा वितरित
Yogi Government Flood Relief Campaign: योगी सरकार की राहत व्यवस्था में प्रभावित परिवारों के साथ उनके पशुधन का भी ध्यान रखा जा रहा है। उनके लिए अब तक करीब 6,956 क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है।
प्रभावित जिले
अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कौशाम्बी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी। (Yogi Government Flood Relief Campaign)
इन्हें भी पढ़ें:-
- Lucknow Media Samvad Today: केरलम के पत्रकारों ने समझा यूपी का लॉ एंड आर्डर मॉडल.. ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना के तहत साझा किए अनुभव
- CM Sai Collector and SP Meeting News: भवन सुरक्षा से लेकर अवैध शराब तक, CM साय ने कलेक्टर-एसपी को दिए सख्त निर्देश, हॉस्टल-स्कूल समेत सभी भवनों का सेफ्टी ऑडिट करने का दिया आदेश
- IAS Officers Latest Transfer List: प्रदेश के 4 IAS अफसरों का तबादला.. इन तीन संभागों में नए अफसरों की नियुक्ति का आदेश जारी, देखें लिस्ट

Facebook


