आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,442 नए मामले सामने आए, 16 रोगियों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,442 नए मामले सामने आए, 16 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 4, 2021 / 09:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

अमरावती, चार अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,442 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 19,73,996 हो गई।

नए बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार सुबह नौ बजे से पिछले 24 घंटे के दौरान 2,412 लोग संक्रमण से उबरे और 16 रोगियों की मौत हुई। राज्य में अब तक 19,40,368 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 13,444 रोगियों की मौत हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 20,184 है।

भाषा जोहेब उमा

उमा