देवघर में 13 साइबर अपराधियों समेत 25 गिरफ्तार

Ads

देवघर में 13 साइबर अपराधियों समेत 25 गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 16, 2021 / 12:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

देवघर, 16 जून (भाषा) झारखंड के देवघर में पुलिस ने तीन विभिन्न घटनाओं में छापेमारी कर 13 साइबर अपराधियों समेत कुल 25 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन विभिन्न घटनाओं में देवघर में पुलिस ने कुल 25 अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 14 मोटरसाइकिल, 30 मोबाइल फोन, 29 सिम कार्ड, छह एटीएम तथा आठ पासबुक बरामद की गईं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 13 साइबर अपराधी, मोटरसाइकिल चोरी के मामलों से जुड़े दस अपराधी एवं लूटपाट के मामले से जुड़े दो अभियुक्त शामिल हैं।

भाषा, सं, इन्दु, शफीक