US Iran Airstrikes Live Updates : मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! ईरान पर इस वजह से बरसीं अमेरिकी मिसाइलें, सेंट्रल कमांड ने किया बड़ा खुलासा

Ads

अमेरिका ने राष्ट्रपति के आदेश पर ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। यूएस सेंट्रल कमांड ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि होर्मुज क्षेत्र में ईरान की सैन्य क्षमता को निशाना बनाया गया है। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है।

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 07:07 AM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 07:10 AM IST

US Iran Airstrikes Live Updates / Image Credit : AI

HIGHLIGHTS
  • यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान पर नए हवाई हमलों की पुष्टि की।
  • राष्ट्रपति के आदेश पर होर्मुज क्षेत्र में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
  • अमेरिका का दावा है कि कार्रवाई का उद्देश्य कमर्शियल शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ईरान : US Airstrike on Iran :  ईरान पर अमेरिका ने नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं, जिसकी आधिकारिक पुष्टि ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने की है। Iran News Today यह एयरस्ट्राइक अमेरिकी राष्ट्रपति के सीधे आदेश पर शुरू की गई है। इस बड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद अब पूरे क्षेत्र में तनाव और ज्यादा बढ़ने की गंभीर आशंका पैदा हो गई है।

होर्मुज में ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने हमला किया

इस हमले का मुख्य उद्देश्य होर्मुज क्षेत्र में ईरान की सैन्य क्षमता को पूरी तरह से कमजोर करना है। अमेरिकी सेना का दावा है कि इस कार्रवाई को कमर्शियल शिपिंग पर मंडरा रहे खतरे को कम करने के लिए अंजाम दिया गया है।US Iran Airstrikes Live Updates :  राष्ट्रपति के निर्देश पर शुरू हुए इन हवाई हमलों के जरिए अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया है।

US सेना का दावा- कमर्शियल शिपिंग के खतरे को कम करना

Strait Of Hormuz यूएस सेंट्रल कमांड द्वारा कार्रवाई की पुष्टि किए जाने और होर्मुज में ईरान की सैन्य ताकत को निशाना बनाए जाने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा के दावे के साथ शुरू हुए इन हवाई हमलों के बाद अब इस पूरे इलाके में युद्ध का खतरा और अधिक गहरा गया है।

ये भी पढ़ें