यूपी में 25 करोड़ रुपए की चरस बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

यूपी में 25 करोड़ रुपए की चरस बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

यूपी में 25 करोड़ रुपए की चरस बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: October 1, 2020 9:22 am IST

महराजगंज। नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 25 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें- राहुल गांधी और पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की, सड़क पर गिर पड़े राहुल गांधी, लि..

एसएसबी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि महराजगंज का रहने वाला सचित मधेशिया नेपाल से दिल्ली जा रहा था। उसे बुधवार रात नेपाल से सटे सोनौली इलाके के श्याम कोट में रोका गया।

पढ़ें- हाउसिंग बोर्ड ने क्वींस क्लब के संचालक से मांगा स्पष्टीकरण, उधर ड्र…

उन्होंने बताया कि मधेशिया के पास से 25 किलो 100 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपए बताई गई है।

पढ़ें- पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसान, मजदूर और युवाओं की खुदकुशी के आंकड़ों प…

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्कर का एक साथी भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।

 


लेखक के बारे में