बुलढाणा, आठ जून (भाषा) महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक निजी बस की ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण कम से कम 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मेहकर पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि बस पुणे से नागपुर जा रही थी तभी तड़के करीब चार बजे पिंपरी माली गांव के पास वह ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में 25 यात्री घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए मेहकर कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा