ओडिशा के बालासोर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; रेस्तरां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं

Ads

ओडिशा के बालासोर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; रेस्तरां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 04:03 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 04:03 PM IST

बालासोर, 21 सितंबर (भाषा) ओडिशा के बालासोर शहर में सोमवार को एक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने के कारण लगी आग में एक रेस्तरां पूरी तरह जलकर खाक हो गया, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रेस्तरां के पास मौजूद कुछ वाहन भी आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।

दमकल अधिकारियों ने आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय रेस्तरां में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी थी।

भाषा प्रचेता सुभाष

सुभाष