अहमदाबाद और वडोदरा के 25 स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल, तलाश अभियान जारी

अहमदाबाद और वडोदरा के 25 स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल, तलाश अभियान जारी

अहमदाबाद और वडोदरा के 25 स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल, तलाश अभियान जारी
Modified Date: February 16, 2026 / 01:08 pm IST
Published Date: February 16, 2026 1:08 pm IST

अहमदाबाद/वडोदरा, 16 फरवरी (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के 25 से अधिक स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद परिसरों को खाली करा लिया गया है और तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के 15 से अधिक और वडोदरा के 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही बम तलाश एवं निष्क्रिय दस्ते (बीडीडीएस) की टीम तलाश अभियान के लिए तुरंत मौके पर पहुंचीं और काम शुरू कर दिया।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में