हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 267 नये मामले सामने आये

Ads

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 267 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - October 10, 2020 / 07:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

शिमला, 10 अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 267 नए मामले सामने आने के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,245 हो गई। वहीं संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 244 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शिमला, किन्नौर और कुल्लू में संक्रमण से ये मौत हुईं।

विभाग ने बताया कि शनिवार को इस महामारी से 400 मरीज स्वस्थ हुए जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14,261 हो गई।

राज्य में इस समय 2,718 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा स्नेहा देवेंद्र

देवेंद्र