छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 2764 नए मामले

Ads

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 2764 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 3, 2022 / 01:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

रायपुर, दो फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 2764 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,31,868 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज 135 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 2302 लोगों ने घरों में पृथकवास पूरा किया। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस के 14 मरीजों की मृत्यु हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि आज रायपुर से 383, दुर्ग से 280, राजनांदगांव से 158, बालोद से 61, बेमेतरा से 84, कबीरधाम से 82, धमतरी से 139, बलौदाबाजार से 45, महासमुंद से 30, गरियाबंद से 18, बिलासपुर से 159, रायगढ़ से 111, कोरबा से 113, जांजगीर-चांपा से 83, मुंगेली से 34, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 37, सरगुजा से 95, कोरिया से 27, सूरजपुर से 84, बलरामपुर से 57, जशपुर से 86, बस्तर से 106, कोंडागांव से 150, दंतेवाड़ा से 33, सुकमा से चार, कांकेर से 263 और बीजापुर से 42 मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,31,868 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10,96,510 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 21475 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से अबतक 13,883 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव राजकुमार

राजकुमार