तिरुवनंतपुरम/अमरावती, दो जनवरी (भाषा) केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,802 और आंध्र प्रदेश में 165 नए मामले सामने आए हैं। दोनों राज्यों की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
केरल में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 52,43,289 हो गई। वहीं महामारी से 78 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 48,113 हो गई।
राज्य में 78 लोगों की मौत में से 12 लोगों की मौत पिछले कुछ दिनों हुई है।
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार से 2,606 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,84,587 हो गई। वहीं, अब 19,021 मरीजों का उपचार चल रहा है।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 165 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,77,486 हो गई। वहीं, इस अवधि में महामारी से दो लोगों की मौत हुई।
अब तक कुल 20,61,729 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 14,497 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1,260 मरीजों का उपचार चल रहा है।
भाषा स्नेहा देवेंद्र
देवेंद्र