RIMS Hospital Fire: AC में ब्लास्ट के बाद सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, इतने नवजात बच्चों की मौत, 20 से ज्यादा शिशुओं को दूसरे जगह पर किया गया शिफ्ट
AC में ब्लास्ट के बाद सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, इतने नवजात बच्चों की मौत, 3 infants killed in fire at Telangana government hospital
हैदराबाद: RIMS Hospital Fire: तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में आग लगने से तीन शिशुओं की मौत हो गई। पुलिस और जिला अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
RIMS Hospital Fire: अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात एयर कंडीशनर में विस्फोट के बाद आग लग गई। एसएनसीयू में उपचार करा रहे 27 शिशुओं को अलग-अलग निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां समय से पूर्व जन्मे एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो अन्य शिशुओं की मंगलवार को मौत हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘20 शिशु अब भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि चार अन्य की हालत स्थिर होने के बाद उनके माता-पिता उन्हें घर ले गए।’’ उन्होंने बताया कि सभी बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण समेत घटना का सटीक विवरण जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि किसी खराबी के कारण एयर कंडीशनर में विस्फोट होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य सरकार द्वारा संचालित रिम्स में हुई इस घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को उपचार करा रहे शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया।
- RIMS Hospital Fire: AC में ब्लास्ट के बाद सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, इतने नवजात बच्चों की मौत, 20 से ज्यादा शिशुओं को दूसरे जगह पर किया गया शिफ्ट
- Bank Strike News: बैंक कर्मचारियों की 5 दिन काम की मांग पर बढ़ा विवाद! कर्मचारियों को मिला सरकार का नोटिस, जानिए अब कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
- Husband kills wife in Gariaband: गैर मर्द से संबंध बनाती है बीवी…पत्नी की हत्या कर पड़ोसियों को सुनाई आपबीती, छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात
- UP Government Jobs 2026: योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, मात्र 4 दिन में इतने हजार लोगों की मिली सरकारी नौकरी, 1 लाख लोगों की नियुक्तियों का है लक्ष्य
- Om Prakash Rajbhar vs Akhilesh Yadav: ’12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए’, अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला, बोले- ‘एकतरफा चुनाव में मजा नहीं आता’
- Wrong UPI Transaction Refund: UPI से गलती से किसी और को भेज दिए पैसे? घबराने की जरूरत नहीं, ऐसे वापस आ सकता है आपका पूरा पैसा

Facebook


