दिल्ली में कोविड के 302 नए मामले, चार की मौत
दिल्ली में कोविड के 302 नए मामले, चार की मौत
नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 302 और मरीज़ों की पुष्टि हुई तथा चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं संक्रमण दर 0.63 फीसदी रही।
स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 18,61,189 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 26,134 हो गई है।
उसमें बताया गया है कि एक दिन पहले 47,738 नमूनों की जांच की गई थी।
दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 326 मामले मिले थे और तीन लोगों की जान गई थी और संक्रमण दर 0.77 फीसदी रही थी।
दिल्ली में 13 जनवरी को 28,867 मामले आने के बाद से मामले कम हो रहे हैं। शहर में 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 फीसदी दर्ज की गई थी जो महामारी की मौजूदा लहर में सबसे ज्यादा है।
भाषा
नोमान वैभव
वैभव

Facebook


