मिजोरम में कोविड-19 के 302 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 16,437 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के 302 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 16,437 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के 302 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 16,437 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 18, 2021 7:44 am IST

आइजोल, 18 जून (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के कम से कम 302 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 16,437 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आइजोल जिले से सबसे ज्यादा 224 मामले मामले सामने आए हैं। इसके बाद लॉन्गतलाई जिले से 33 और लुंगलेई जिले से 20 मामले सामने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में 62 बच्चे हैं।

मिजोरम में 3,732 मरीजों का उपचार चल रहा है और 12,630 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 75 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी के अनुसार, यहां बृहस्पतिवार तक 3,51,951 लोगों की टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 53,502 को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में