पुडुचेरी में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए

पुडुचेरी में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए

पुडुचेरी में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: January 20, 2021 10:10 am IST

पुडुचेरी, 20 जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 38,737 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि चारों संभागों पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वायरस से यहां अब भी मृतक संख्या 643 ही है।

उन्होंने बताया कि 3,679 नमूनों की जांच के बाद 31 नए मामले सामने आए।

निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 32 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए।

उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.58 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि नए 31 मामलों में से पुडुचेरी में 24, कराईकल में दो और माहे में पांच नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि यानम में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 296 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 37,798 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश

निहारिका


लेखक के बारे में