दिल्ली में कोविड-19 के 316 नए मामले सामने आए, 41 और मौतें हुईं

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 316 नए मामले सामने आए, 41 और मौतें हुईं

  •  
  • Publish Date - June 8, 2021 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 0.44 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ कोविड​​-19 के 316 नए मामले सामने आए और 41 मौतें हुईं। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या और संक्रमण दर में सोमवार के आंकड़ों से थोड़ी वृद्धि देखी गई।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कल कोविड​​-19 संक्रमण के 231 मामले आए थे, जो दो मार्च के बाद से सबसे कम है, संक्रमण दर 0.36 प्रतिशत थी। 36 मौतें हुई थी।

नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन में 41 और लोगों की संक्रमण से मौत हुई जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 24,668 हो गई।

रविवार को, दिल्ली में 34 मौतें हुई थी, जो लगभग दो महीनों में सबसे कम थी और 0.5 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 381 मामले आए थे।

भाषा कृष्ण पवनेश

पवनेश