पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नये मामले

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नये मामले

  •  
  • Publish Date - September 6, 2021 / 02:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

पुडुचेरी, छह सितंबर (भाषा) पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,24,184 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 914 है ।

उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे तक पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गयी जिसके बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,818 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि संघ शासित प्रदेश में अब तक कुल 8.38 लाख लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली अथवा दोनों खुराक दी जा चुकी है।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा

शीर्ष 5 समाचार