सिक्किम में कोविड-19 के 322 नए मामले सामने आए

Ads

सिक्किम में कोविड-19 के 322 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - January 12, 2022 / 07:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

गंगटोक, 12 जनवरी (भाषा) सिक्किम में बुधवार को कोविड-19 के 322 नये मामले आए जो पिछले दिन की तुलना में 124 फीसदी अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 33,351 हो गयी है।

मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 198 नये मामले सामने आये थे। इससे एक दिन पहले संक्रमण के मामलों की दैनिक संख्या 112 थी।

बुलेटिन के अनुसार बुधवार को राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 796 हो गयी जो मंगलवार को 494 थी।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश