झारखंड में कोरोना वायरस के 340 नए मामले सामने आए

Ads

झारखंड में कोरोना वायरस के 340 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - November 7, 2020 / 08:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

रांची, सात नवंबर (भाषा) झारखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके चलते राज्य में मृतकों की संख्या 897 हो गयी। एक दिन में संक्रमण के 340 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,04,239 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की आज रात्रि जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

राज्य में कुल 98,776 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं, 4,566 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

भाषा मानसी

मानसी