असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,453 नए मामले, 23 मरीजों की मौत

Ads

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,453 नए मामले, 23 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 1, 2021 / 07:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

गुवाहाटी, एक मई (भाषा) असम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,453 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,56,576 तक पहुंच गई। एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक बुलेटिन जारी कर कहा कि असम में शनिवार को कोविड-19 के 23 मरीजों की मौत के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,330 हो गयी ।

राज्य में इसी अवधि में 2,229 मरीजों के ठीक होने के बाद अब तक 2,28,872 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 25,027 मरीज उपचाराधीन हैं।

असम में पिछले 24 घंटे में 54,002 नमूनों की जांच की गई।

भाषा शफीक रंजन

रंजन