मिजोरम में कोविड-19 के 347 नये मामले, कुल मरीज 14,534 हुए

मिजोरम में कोविड-19 के 347 नये मामले, कुल मरीज 14,534 हुए

मिजोरम में कोविड-19 के 347 नये मामले, कुल मरीज 14,534 हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 10, 2021 5:20 am IST

आइजोल, 10 जून (भाषा) मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 347 नये मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,534 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में से 246 आइजोल जिले से सामने आए हैं। इसके बाद कोलासिब से 50, लॉन्गतलाई से 31 और लुंगलेई से 12 मामले हैं। शेष मामले अन्य कई जिलों से सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि नये मरीजों में करीब 81 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 13 नये मरीजों ने हाल में कहीं की यात्रा की थी जबकि अन्य का पता संक्रमितों के संपर्कों की जांच के दौरान चला। इन 347 मरीजों में से 188 में कोविड-19 के लक्षण थे। अधिकारी के मुताबिक, 3,337 नमूनों की जांच में नय मामलों का पता चलने से एक दिन की संक्रमण दर 10.39 प्रतिशत दर्ज की गई।

उनके अनुसार, मिजोरम में अब 3,585 मरीजों का इलाज चल रहा है और बुधवार को कम से कम 122 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 10,891 हो गई। राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 74.94 प्रतिशत है। अब तक कोविड-19 से 58 लोगों की मौत हुई है। पूर्वोत्तर राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक 4,21,135 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के मुताबिक, 2,77,502 लोगों को टीका लग चुका है जिनमें से 52,826 को बुधवार तक टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

भाषा

नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में