पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,608 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,608 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत
कोलकाता, 27 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,608 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से 1,361 कम थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में महामारी से 36 मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 20,481 पर पहुंच गई।
राज्य में अभी कोविड के 55,725 मरीज उपचाराधीन हैं और संक्रमण की दर 9.02 है।
भाषा यश माधव
माधव

Facebook


