दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आये

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - October 29, 2021 / 09:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही। यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

विभाग के बुलेटिन के अनुसार नये मामलों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,39,788 पर पहुंच गई है जबकि महामारी से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है और मृतकों की संख्या 25,091 पर बनी हुई हैं।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने के बाद 48 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। एक दिन पहले इस महामारी के लिए 59,293 नमूनों की जांच की गई थी।

भाषा देवेंद्र माधव

माधव