Praneet More Biryani Controversy : 370 की बिरयानी और लड़कियों का ‘रेट’! कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो पर भड़कीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू, लड़कों को कहा ‘पढ़े-लिखे गंवार’

कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में एक युवक द्वारा डेट पर 370 रुपये की बिरयानी खर्च करने के बदले ‘रिटर्न’ की उम्मीद जताने वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने माफी मांगी, जबकि कई सेलिब्रिटीज ने इस सोच की आलोचना की।

Praneet More Biryani Controversy : 370 की बिरयानी और लड़कियों का ‘रेट’! कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो पर भड़कीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू, लड़कों को कहा ‘पढ़े-लिखे गंवार’

Praneet More Biryani Controversy / Image Source : X

Modified Date: June 10, 2026 / 11:38 pm IST
Published Date: June 10, 2026 11:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्टैंडअप शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • युवक के बयान पर छिड़ी तीखी बहस
  • खुशबू पाटनी ने वीडियो जारी कर जताई नाराजगी

नई दिल्ली : Praneet More Biryani Controversyकॉमेडियन प्रणित मोरे के एक स्टैंडअप शो का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी बवाल की वजह बन गया है, जहाँ 370 की बिरयानी पर एक लड़के द्वारा दिया गया बयान विवादों में आ गया है। शो के दौरान 23 साल के हिमांशु जांगड़ा नाम के लड़के ने बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था, जहां उसने चिकन बिरयानी के लिए 370 खर्च किए और इसके बदले वह शारीरिक संबंध के रूप में अपने ‘निवेश का रिटर्न’ चाहता था। इस वीडियो के वायरल होने और लड़के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर माफी मांगने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी और मालती चाहर जैसी मशहूर हस्तियों ने इस सोच पर तीखा गुस्सा जाहिर किया है।

इस तरह की गंदगी उगल रहे लड़के को रोका क्यों नहीं गया ?

इस विवाद पर अपनी राय रखते हुए खुशबू पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उस लड़के को जमकर खरी-खोटी सुनाई।Khushboo Patani On Praneet More  खुशबू ने कहा कि 22-23 साल के इस लड़के का दिमाग इतना गंदा है कि वह पहले ही दिन 370 की बिरयानी खिलाकर लड़की को अंधेरे पार्क में ले गया ताकि उसके साथ शारीरिक संबंध बना सके और उसके कपड़ों में हाथ डाल सके। खुशबू ने भड़कते हुए कहा कि ये पढ़े-लिखे गंवार लोग हर जगह महिलाओं का ‘रेट’ तय करते हैं, चाहे वह कॉलेज हो, डेट हो या फिर शादी के बाद ससुराल में दहेज का मामला हो। इसके साथ ही उन्होंने कॉमेडियन प्रणित मोरे पर भी सवाल उठाए कि उन्होंने मंच पर इस तरह की गंदगी उगल रहे लड़के को उसी वक्त रोका क्यों नहीं।

लड़की क्यों शादी करने से हिचकिचाती हैं ?

Himanshu Jangra 370 Biryani दूसरी तरफ, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मालती चाहर ने भी जाह्नवी कपूर के ‘हाइपर-सेक्शुअलाइजेशन’ और इस बिरयानी विवाद को जोड़कर अपनी बात रखी। मालती ने लिखा कि 370 की बिरयानी जैसी घटनाएं ही महिलाओं को यह एहसास दिलाती हैं कि वे क्यों शादी करने से हिचकिचाती हैं, क्यों अपनी आजादी को अहमियत देती हैं और क्यों डेट पर खुद अपना बिल बांटकर चुकाना पसंद करती हैं। हालांकि, चौतरफा घिरने के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने भी इस मामले में सफाई देते हुए माफी मांगी है और कहा है कि ऑडियंस के किसी सदस्य द्वारा कही गई बातें उनकी निजी राय को नहीं दर्शाती हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.