मिजोरम में कोविड-19 के 374 नए मामले, दो मरीजों की मौत
मिजोरम में कोविड-19 के 374 नए मामले, दो मरीजों की मौत
आइजोल, 22 जून (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के 374 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17,979 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
संकमितों में दो सुरक्षाकर्मी और 93 बच्चे भी हैं। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 85 हो गयी है। उन्होंने बताया कि आइजोल जिले से सबसे ज्यादा 226 मामले सामने आए हैं जबकि लॉन्गतलाई से 54 और कोलासिब से 51 मामले आए।
मिजोरम में कोरोना वायरस के 4,227 मरीजों का उपचार चल रहा है और 13,667 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। ठीक होने की दर 76 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.47 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 4,58,370 नमूनों की जांच की गयी है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी के अनुसार अब तक 3,87,007 लोगों की टीके की पहली खुराक दी गई है वहीं 53,686 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
भाषा सुरभि शाहिद
शाहिद

Facebook


