पंचायत चुनाव में दोपहर तक 38.81 फीसदी मतदान

Ads

पंचायत चुनाव में दोपहर तक 38.81 फीसदी मतदान

  •  
  • Publish Date - October 6, 2020 / 08:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

जयपुर, छह अक्टूबर (भाषा ) राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 975 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच चुनने के लिए मंगलवार को जारी मतदान में दोपहर तक 38.81 फीसदी वोट पड़े।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक 38.81% वोट पड़े। मतदान शाम 5:30 बजे तक होगा उसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी।

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े दिशा निर्देशों पर अमल सुनिश्चित किया गया है। मतदान के दौरान मतदाता द्वारा मास्क पहनना अनिवार्य है। मतदान बूथों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए बंदोबस्त किए गए हैं।

तीसरे चरण में कुल 31,87,587 मतदाता हैं। मतदान का चौथा चरण 10 अक्टूबर को होगा।

भाषा पृथ्वी कुंज पवनेश

पवनेश