लद्दाख में कोविड-19 के 38 नए मामले सामने आए, एक और व्यक्ति की मौत

लद्दाख में कोविड-19 के 38 नए मामले सामने आए, एक और व्यक्ति की मौत

लद्दाख में कोविड-19 के 38 नए मामले सामने आए, एक और व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: June 16, 2021 9:43 am IST

लेह, 16 जून (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 38 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,649 हो गई। वहीं, संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 199 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 21 मामले लेह जिले से तथा 17 मामले करगिल जिले से सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से एक मरीज की मौत करिगल में हुई।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में 552 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां अब तक 18,898 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में