भारत में प्रवेश करने के बाद दिल का दौरा पड़ने से कैलाश मानसरोवर यात्री की मौत
भारत में प्रवेश करने के बाद दिल का दौरा पड़ने से कैलाश मानसरोवर यात्री की मौत
पिथौरागढ़, 22 जुलाई (भाषा) तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद लिपुलेख दर्रे से बुधवार सुबह भारतीय भूभाग में प्रवेश करने के तुरंत बाद एक श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
धारचूला के उप जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि राजस्थान के निवासी गौरी शंकर खंडेलवाल (63) मानसरोवर यात्रा पर गए दूसरे जत्थे में शामिल थे जो सुबह ही भारत लौटा है।
उन्होंने बताया कि सेना के चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद श्रद्धालु के शव को राज्य के हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ भेज दिया गया।
भाषा सं दीप्ति जोहेब
जोहेब
जोहेब

Facebook


