देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: July 17, 2021 4:28 am IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वहीं, 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,13,091 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,24,025 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 6,397 की कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 19,98,715 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 44,20,21,954 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 1.91 प्रतिशत है जो पिछले 26 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.10 प्रतिशत है। अब तक कुल 3,02,27,792 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 39.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में