भारत में कोविड के 39 नए मामले सामने आए

भारत में कोविड के 39 नए मामले सामने आए

भारत में कोविड के 39 नए मामले सामने आए
Modified Date: October 6, 2023 / 04:43 pm IST
Published Date: October 6, 2023 4:43 pm IST

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले सामने आए हैं और 363 रोगी उपचाराधीन हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 5,32,034 है।

देश में अब तक संक्रमण के 4,49,99,243 मामले सामने आ चुके हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,66,846 हो गयी है। इस संक्रमण से उबरने की दर 98.81 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

वेबसाइट के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा जोहेब राजकुमार


लेखक के बारे में