गड्ढे में नहा रही थी 4 बच्चियां, डूबने से हुई मौत, बचाने वाला युवक भी डूबा…
गड्ढे में नहा रही थी 4 बच्चियां, डूबने से हुई मौत : 4 girls were bathing in the pit, died due to drowning, the young man who saved them
नई दिल्ली । शाहबाद से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बकरी चराने गए गांव गदमर पट्टी के 4 बच्चे एक गड्ढे में नहा रहे थे। नहाते नहाते वे गहराई कि ओर चल गए और डूबने लगे। इस दौरान अकिल नाम के युवक ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी डूब गया। जिसके कारण पांच बच्चे की मौत हो गई। पांचों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना कि जानकारी शाहबाद रामपुर के SDM सुनील कुमार ने दी है।
गांव गदमर पट्टी के 7 बच्चे यहां बकरी चराने आए थे, जिसमें से 4 बच्चियां यहां गड्ढे में नहा रही थी। वे नहाते-नहाते आगे वाले गड्ढे में आ गई और डूबने लगी। इस दौरान अकिल नामक युवक ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी डूब गया। पांचों शव बरामद हो गए हैं: सुनील कुमार, SDM, शाहबाद,… pic.twitter.com/B78lip8I7K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2023

Facebook


