Kullu Road Accident News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ़्तार कार, मौके पर हुई इतने लोगों की मौत, घायल को ले जाया गया इलाज के लिए

Ads

Kullu Road Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार तड़के एक कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 03:37 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 03:47 PM IST

Kullu Road Accident News/image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
  • इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।
  • पुलिस ने चारों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Kullu Road Accident News: शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार तड़के एक कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गुंजन, राहुल, विकास और बाल कृष्ण के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान सुरेश के रूप में हुई है तथा सभी कुल्लू के जबू गांव के निवासी हैं।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर हरिपुर के पास हुआ। (Kullu Road Accident News) कार सवार कुमारसैन में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण कथित तौर पर खो दिया, जिससे कार गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Kullu Road Accident News: पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बचाने के साथ शवों को भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि घायल को रामपुर बुशहर के खनेरी स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-