अंकारा, 22 सितंबर (एपी) पश्चिमी तुर्किये में एक हाई स्कूल के पास एक हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि घायलों में से कम से कम दो की हालत गंभीर है।
प्रांत के राज्यपाल के कार्यालय ने बताया कि हमला मनीसा प्रांत के टर्गुटलू जिले में एक हाई स्कूल के सामने हुआ।
कार्यालय ने बताया कि पुलिस और मेडिकल टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।
‘हैबरतुर्क’ समाचार चैनल की खबर में बताया गया है कि हमलावर इसी स्कूल का छात्र था।
खबर में कहा गया है कि वह घर से ‘शॉटगन’ लेकर स्कूल के पास पहुंचा और अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
गुरलेक के अनुसार, हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच के लिए दो मुख्य सरकारी अभियोजकों को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस दावे की भी जांच की जाएगी कि छात्र को स्कूल में प्रताड़ित किया गया था।
एपी जोहेब अविनाश
अविनाश