Donald Trump on Mojtaba Khamenei: कहां हैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया सामने, कहा- मैं जानता हूं…
Donald Trump on Mojtaba Khamenei: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है।
Donald Trump on Mojtaba Khamenei/Image Credit: File Image
- अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है।
- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Donald Trump on Mojtaba Khamenei: नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। समझौते को लेकर कई बार चर्चाएं सामने आई है, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जो चर्चा में आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैं यह नहीं कहना चाहता कि मुझे पता है कि वह कहां हैं, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि वह गंभीर रूप से घायल हैं।’
28 फरवरी को हुई थी अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया था, (Donald Trump on Mojtaba Khamenei) जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर सामने आई। इसके बाद 9 मार्च को अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त कर दिया गया। इस बीच, मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि वे भी हमले का शिकार हो गए थे, जबकि कुछ का कहना है कि वे बुरी तरह जख्मी हैं।
हम समझौते के बेहद करीब: ट्रंप
Donald Trump on Mojtaba Khamenei: ईरान के मुद्दे पर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, हम समझौते के बेहद करीब है, अगर समझौता नहीं भी होता है, तो हम किसी न किसी तरह इसे संभाल लेंगे और दोनों ही सूरतों में फायदा हमारा ही होगा।
अमेरिका तलाश रहा नुकसान की भरपाई के रास्ते
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष से खाड़ी देशों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। (Donald Trump on Mojtaba Khamenei) जानकारी के मुताबिक अब अमेरिका इस नुकसान की भरपाई के लिए एक नई रणनीति पर काम कर रहा है, जिसके तहत ईरान के फ्रीज किए गए फंड्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Donald Trump on Mojtaba Khamenei: एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अपनी टीम को खाड़ी देशों में ईरानी हमलों से हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। अमेरिका ऐसे विकल्प तलाश रहा है, जिनके जरिए प्रतिबंधों के कारण फ्रीज की गई ईरानी संपत्तियों का उपयोग खाड़ी देशों को मुआवजा देने के लिए किया जा सके। उद्देश्य यह है कि भविष्य में अगर ईरान की ओर से किसी प्रकार का हमला होता है और उससे नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई इन फंड्स से की जा सके।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Mumbai Airport News: इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पांच करोड़ का सोना जब्त, विदेशी नागरिकों के साथ इतने लोग हुए गिरफ्तार
- Attack on Bihar Minister: यहां के मंत्री पर जानलेवा हमला! ग्रामीणों ने काफिले को घेरकर की पत्थरबाजी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा
- IAS-IPS Transfer: एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IAS और IPS अफसरों का तबादला, बदले गए कई विभागों के सचिव

Facebook


