असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के तीसरे चरण में 416 लोग गिरफ्तार: मुख्यमंत्री शर्मा

असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के तीसरे चरण में 416 लोग गिरफ्तार: मुख्यमंत्री शर्मा

असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के तीसरे चरण में 416 लोग गिरफ्तार: मुख्यमंत्री शर्मा
Modified Date: December 22, 2024 / 10:27 am IST
Published Date: December 22, 2024 10:27 am IST

गुवाहाटी, 22 दिसंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को बताया कि राज्य में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई के तीसरे चरण में 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई 21-22 दिसंबर की रात को शुरू की गई। पुलिस ने 335 मामले दर्ज किए हैं और गिरफ्तार लोगों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘असम बाल विवाह के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है। 21-22 दिसंबर की रात को शुरू किए गए तीसरे चरण के अभियान में 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 335 मामले दर्ज किए गए। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। हम इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए साहसिक कदम उठाते रहेंगे।’’

राज्य सरकार ने 2023 में फरवरी और अक्टूबर में दो चरणों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान शुरू किया था।

फरवरी में पहले चरण में 4,515 मामले दर्ज किए गए थे और 3,483 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जबकि अक्टूबर में दूसरे चरण में 710 मामले दर्ज किए गए थे और 915 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में