तेलंगाना में कोविड-19 के 417 नए मामले, दो और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 417 नए मामले, दो और लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 417 नए मामले, दो और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: January 6, 2021 6:23 am IST

हैदराबाद, छह जनवरी (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 417 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.88 लाख से अधिक हो गयी है। संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,556 हो गयी है।

राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में पांच जनवरी रात आठ बजे तक की जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 82 नए मामले आए। रंगारेड्डी से 34 मामले और मेडचल मल्काजगिरि से 32 मामले आए।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में सक्रमितों की संख्या 2,88,410 हो गयी है जबकि संक्रमण से अब तक 2,81,872 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 4982 मरीजों का उपचार चल रहा है और मंगलवार को 43,318 नमूनों की जांच हुई।

बुलेटिन के मुताबिक अब तक कोविड-19 के 71 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है। प्रति 10 लाख आबादी पर 1.90 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में संक्रमण के कारण मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.4 प्रतिशत है। तेलंगाना में ठीक होने की दर 97.73 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 96.3 प्रतिशत है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में