भुवनेश्वर, पांच अगस्त (भाषा) ओडिशा के भुवनेश्वर और कटक से पकड़े गए 42 बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस उनके देश भेज दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 42 बांग्लादेशी नागरिकों को जुलाई 2025 और मार्च 2026 के बीच भारत से निर्वासित किया गया।
भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त सुरेश देव दत्त सिंह ने बताया कि भुवनेश्वर में छह और बांग्लादेशी घुसपैठिए मिले हैं और उन्हें भी उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
सिंह ने कहा कि भुवनेश्वर और कटक शहरी पुलिस जिले के तहत कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने 48 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की है और उनमें से 42 को उनके देश वापस भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बाकी छह लोग अभी अथागढ़ के केंद्र में रखे गए हैं और उन्हें वापस भेजने के लिए अंतिम प्रशासनिक मंजूरी का इंतज़ार किया जा रहा है।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप