Sheikh Hasina Return News
नई दिल्ली : Sheikh Hasina Return News : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत से वर्चुअल माध्यम के जरिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान वे काफी भावुक नज़र आईं और उन्होंने कहा कि उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर किया गया था। शेख हसीना ने ऐलान किया कि वह दिसंबर में बांग्लादेश वापस लौटने की योजना बना रही हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेख हसीना ने कहा कि जुलाई-अगस्त 2024 का आंदोलन छात्रों का शांतिपूर्ण विरोध नहीं था, बल्कि पर्दे के पीछे से एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश थी। उनकी वापसी का मकसद सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि देश को विकास और धर्मनिरपेक्षता की राह पर लाना है। इस दौरान उनके बेटे सजीब वाजेद ने भी कहा कि शेख हसीना जल्द बांग्लादेश लौटेंगी। सजीब ने वर्तमान यूनुस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं, अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान बनता जा रहा है, जो भारत के लिए भी चिंता का विषय है।
पूर्व मंत्रियों और विश्लेषकों का कहना है कि शेख हसीना किसी बदले की भावना से नहीं, बल्कि देश में बढ़ रही हिंसा और अस्थिरता को खत्म करने के लिए वापस लौट रही हैं। Sheikh Hasina News अवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग के साथ-साथ शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी से बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर बड़े फेरबदल की उम्मीद जताई जा रही है।