पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 422 नए मामले सामने आये

Ads

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 422 नए मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - March 21, 2021 / 07:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

कोलकाता, 21 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 422 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,80,631 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के अनुसार इस महामारी से उत्तर 24 परगना जिले में दो मरीजों और हावड़ा जिले में एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10,306 पर पहुंच गई।

इसके अनुसार कोलकाता में संक्रमण के सबसे ज्यादा 158 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अभी 3,504 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा स्नेहा देवेंद्र

देवेंद्र