हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 428 नए मामले, एक और मरीज की मौत
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 428 नए मामले, एक और मरीज की मौत
शिमला, 16 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 428 नए मामले सामने आए और महामारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 4,129 पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि 3,682 नमूनों की जांच की गई जिसमें नए मामले सामने आए।
राज्य में पिछले 10 दिन में 2,876 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 2,89,781 हो गए। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के 2,310 मरीज उपचाराधीन हैं।
भाषा यश शफीक
शफीक

Facebook


