संगमा ने इंफाल में एनपीपी के मणिपुर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया
संगमा ने इंफाल में एनपीपी के मणिपुर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया
इंफाल, 24 जुलाई (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने शुक्रवार को इंफाल के मंत्रीपुखरी में एनपीपी के मणिपुर प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया।
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष संगमा दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।
उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि हम आखिरकार इंफाल में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं। पार्टी को मजबूत और संगठित बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।’
संगमा ने प्रदेश अध्यक्ष, विधायकों और सभी पदाधिकारियों को समय पर कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा करना सुनिश्चित करने और इसके लिए अथक मेहनत करने पर बधाई दी।
एनपीपी अध्यक्ष ने कहा, ‘आज का दिन हमारे लिए शुभ है।’
उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा मणिपुर में एनपीपी के विस्तार के लिए सामूहिक रूप से काम करने का भी आह्वान किया।
संगमा शनिवार को इंफाल में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
भाषा तान्या देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


